13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
सन 1898 को काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
ऑस्ट्रिया गणराज्य 1918 में बना।
तिब्बत ने 1950 में चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की
अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा 1971 में भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1975 में एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
पूर्वी कोलंबिया में 1985 में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
सुरक्षा परिषद ने 1997 में इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
चीन के विरोध के बावजूद 1998 में दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने 2004 में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
'असम गण परिषद' 2008 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
झारखण्ड में 2009 में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया है।